Wednesday, 23 August 2017

कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर भी गंजेपन को दूर किया जा सकता है| गंजेपन को दूर करने में मेथी बहुत ही फायदेमंद होती है| मेथी को एक रात पानी में भिगोने के बाद इसे दही में मिलाकर पेस्‍ट तैयार कर लीजिए| मेथी व दही के पेस्‍ट को बालों की जड़ों में लगाइए| इसे लगभग एक घंटे तक लगा रहने दें|इस तरह बालों की डेंड्रफ कम हो जाएगा व सिर की स्किन में नमी आएगी| चाहे तो उड़द की बिना छिलके वाली दाल को उबाल कर पीस लीजिए| रात को सोने से पहले इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाइए| सिर पर एक कपड़े को बांध ले| कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से गंजापन दूर हो जाता है| इसके अतिरिक्त गंजेपन को दूर करने के लिए हरे धनिये का पेस्ट भी प्रयोग कर सकते है|एक महीने तक हरे धनिये का पेस्ट सिर के उस हिस्से में लगाए जहा गंजापन हो| इससे गंजापन दूर हो जाएगा| एक केले के गूदे में नींबू के रस को अच्‍छे से मैश कर लें| इस पेस्‍ट को सिर पर लगाने से बालों के झड़ने की समस्‍या कम होती है| ऐसा करने से उड़े हुए बाल फिर से जमने लगते हैं